ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद। आगामी 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आज कलेक्टर बीएस उइके गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करते हुए मंच, स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान डीएफओ शशिकानंदन के, एएसपी जितेंद्र चंद्राकर और जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण की जाएं। उन्होंने बैठक व्यवस्था, वीआईपी गैलरी, लाइट, साउंड सिस्टम, पार्किंग, दर्शक दीर्घा और प्रवेश द्वार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।
जिला स्तरीय राज्योत्सव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और राज्योत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर उइके ने राज्योत्सव स्थल का लिया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश








