दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेवरा स्थित एक राइस मिल में सहकर्मी पर किए गए हमले में घायल श्रमिक गोविंद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना पूनम राइस मिल की है, जहां गोविंद यादव अपने सहकर्मी परविंदर यादव को काम करने के तरीके को लेकर सलाह दे रहा था। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी ने आपा खो दिया और पास रखी कुल्हाड़ी से गोविंद पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल गोविंद को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह पिछले 7 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पहले यह मामला जानलेवा हमले का दर्ज किया गया था, लेकिन अब पीड़ित की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
राइस मिल में कुल्हाड़ी हमला: घायल श्रमिक की मौत, अब हत्या का केस








