Buy Advt. Space

देवरी फाटक होगा स्थायी रूप से बंद, गुंडरदेही-लाटाबोर के बीच शुरू हुआ RUB

By

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल ने दुर्ग-ताडोकी रेल मार्ग पर यात्रियों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। गुंडरदेही और लाटाबोर के बीच स्थित देवरी समपार फाटक (क्र. DD-27) को 20 मार्च 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे से स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने इस फाटक को बंद करने की सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। यह निर्णय क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

रेलवे के अनुसार, यह फाटक कि.मी. 896/14-15 पर स्थित है। फाटक बंद होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए यहां पहले ही रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण कर दिया गया है, जिसका उपयोग अब राहगीर और वाहन चालक कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि समपार फाटकों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है, ताकि रेल दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और ट्रेनों की आवाजाही के साथ सड़क यातायात भी बिना रुकावट जारी रह सके। देवरी गेट बंद होने के बाद लोगों को ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद होने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

Leave a Comment