Buy Advt. Space

दुर्ग में डक्ष-लैब परियोजना के तहत प्रयोगशाला सुदृढ़ीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न

By

दुर्ग में प्रयोगशाला प्रणाली सुदृढ़ीकरण (डक्ष-लैब) के तहत एक दिवसीय श्रृंखलाबद्ध प्रशिक्षण (कैस्केड ट्रेनिंग) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण FIND (Foundation for Innovative New Diagnostics) द्वारा सीमेंस हेल्थीनियर्स की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत “दक्ष परियोजना” के तहत आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता, कार्यकुशलता और प्रबंधन को मजबूत बनाना है।



यह कैस्केड प्रशिक्षण फरवरी–मार्च 2025 में आयोजित मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण (ToT) सत्रों का विस्तार है, जिसमें प्रशिक्षकों को प्रयोगशाला प्रणाली के उन्नत तकनीकी और प्रबंधकीय कौशल सिखाए गए थे। दुर्ग सत्र का उद्देश्य उन जानकारियों को जिला स्तर पर लागू कर स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं में एकरूपता और दक्षता सुनिश्चित करना था।

इस प्रशिक्षण में खैरागढ़, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों के 28 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। सत्रों में गुणवत्ता सुनिश्चितता, जैव सुरक्षा, उपकरण रखरखाव, डेटा प्रबंधन और LIMS (Laboratory Information Management System) के उपयोग पर व्यावहारिक अभ्यास शामिल थे।

इस अवसर पर डॉ. नवनीत रंजन (FIND) ने कहा कि “प्रयोगशालाओं का सशक्तिकरण विश्वसनीय और मानकीकृत निदान सेवाओं के लिए आवश्यक है।”
सिविल सर्जन डॉ. आशिशन कुमार मिंज ने इस पहल को स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता सुधार की दिशा में अहम कदम बताया।

प्रशिक्षण में श्री राजेंद्र, डॉ. प्रीति वैष्णव, श्रीमती वंदना कोसरिया और अंजय गुप्ता प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अंजय गुप्ता और श्री देवेंद्र कुमार ने किया।

Leave a Comment