पितेश्वर हरपाल गरियाबंद जिले के हाईस्कूल नहरगांव में शुक्रवार को छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी जब उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। कक्षा नवमी में अध्ययनरत छात्राओं को यह साइकिल दी गई ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरों पर मुस्कान छा गई और उन्होंने शासन के इस कदम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शाला समिति के उपाध्यक्ष नरोत्तम नागेश, जनपद सदस्य एवं सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग बबीता सेन, सरपंच नहरगांव कोमलदेव ध्रुव, प्राचार्य संजय कुमार शुक्ला, परमेश्वर सेन, भागवत सिन्हा, थनवार राम ठाकुर, रामसाय सिन्हा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है और बालिकाओं को पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।
बालिकाओं को साइकिल वितरण, शिक्षा के प्रति बढ़े उत्साह








