Buy Advt. Space

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भाजयुमो भिलाई ने हितग्राहियों का किया सम्मान

By

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई द्वारा राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश तथा भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न मंडलों में जाकर उन नागरिकों का अभिनंदन किया गया, जो राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। भाजयुमो पदाधिकारियों ने बताया कि आज प्रदेश का प्रत्येक परिवार किसी न किसी शासकीय योजना से जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम में बताया गया कि महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपये प्रति मानक दर पर खरीदी की जा रही है। प्रदेश के करीब 27 लाख किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की जा रही है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 26 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया तथा उन्हें योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, महामंत्री विनय सेन, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, सोनू, अर्पित, सिद्धार्थ, चंदन यादव, आशुतोष तिवारी, रोहित चौधरी, शेखर साहू, साहिल, संदीप पाली, आशीष बोरकर सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment