भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का दुर्ग आगमन पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी के नेतृत्व में स्वागत करते केशव महिपाल जी भाजपा के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता दुर्ग ग्रामीण। माननीय मुख्यमंत्री एवं प्राधिकरण अध्यक्ष की बैठक 06 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक पीडब्ल्यूडी मीटिंग हॉल, जी.ई. रोड, दुर्ग में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक उपरांत दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी के निज निवास पर छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आगमन हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता श्री केशव महिपाल जी सहित दुर्ग ग्रामीण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।








