Buy Advt. Space

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में दो बच्चों की संदिग्ध मौत, दहशत में लोग

By
Last updated:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले सामने आने से प्रदेश में चिंता का माहौल है। बीते 24 घंटों में और जिले में दो नाबालिगों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है।

बिलासपुर में छात्र की मौत
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला (धुरीपारा) में 11वीं कक्षा के छात्र अरविंद पटेल (16) का शव घर के आंगन में पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि छात्र नशे की लत और पढ़ाई के तनाव से जूझ रहा था। वह कुछ दिनों से घर से लापता भी था और देर रात घर लौटने के बाद यह घटना सामने आई।

सक्ती में मासूम की संदिग्ध मौत
वहीं सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुनवानी में 10 वर्षीय बच्ची ललिता महंत का शव घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार बच्ची सुबह खेल रही थी, लेकिन काफी देर तक नजर नहीं आने पर खोजबीन की गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़ने पर बच्ची अंदर मिली।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सक्ती मामले में इसे प्रारंभिक तौर पर हादसा माना जा रहा है, जबकि बिलासपुर में छात्र की मौत के पीछे तनाव और नशे की लत को कारण माना जा रहा है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने अभिभावकों और समाज को चिंता में डाल दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, संगत और गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Leave a Comment