Buy Advt. Space

Cg Breking: मामूली विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By

पितेश्वर हरपाल गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जोगिडीपा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे और मां के बीच मछली–सब्जी को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के मानसिक और पारिवारिक कारण भी इस घटना के पीछे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment