
ब्रेकिंग न्यूज़ ।सारंगढ़-बिलाईगढ़ तेज़ रफ्तार कार चालक की लापरवाही से बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा टीमरलगा क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है।







