Buy Advt. Space

शराब के लिए भाई ने बहन पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला

By

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर में 24 मार्च की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक भाई ने अपनी ही बहन पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानेश्वर मनहर (33) ने अपनी बहन मिनेश्वरी मनहर से शराब के लिए पैसे मांगे। बहन द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह गुस्से में आ गया और उसके बाल पकड़कर घर से बाहर घसीट लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर, हाथ और पीठ पर हथौड़े से कई वार किए।

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल खून से सना हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment