Buy Advt. Space

बिहार चुनाव जीत पर किसान मोर्चा अध्यक्ष ने जनता का आभार जताया

By
Last updated:

रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके विकास मॉडल पर भरोसा करते हुए सरकार बनाने का जनादेश दिया है। उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि देश में विकास और सुशासन की राजनीति ही स्वीकार्य है।

अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव मोदी जी की नीतियों, आम जनता के कल्याण कार्यों और बिहार में सुशासन के प्रतीक नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों के समर्थन में था। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं और गरीब कल्याण के प्रति किए जा रहे प्रयासों को स्वयं देखा है, जिसका परिणाम इस ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक में बिहार में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। पहले बिहार विकास की दौड़ से पिछड़ रहा था, लेकिन बीते वर्षों में सड़क, पुल, सीवरेज, स्वास्थ्य सुविधाओं और एयरपोर्ट सहित कई बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा, “बिहार का एयरपोर्ट देखकर आज ऐसा लगता है मानो हम दिल्ली में खड़े हों।” उन्होंने कहा कि भाजपा-संघटक सरकार ने जनता के हित में काम करते हुए बिहार को विकास की नई दिशा दी है।

Leave a Comment