Buy Advt. Space

बर्थडे पार्टी के बहाने महिला ने युवक को बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की ब्लैकमेलिंग

By

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया और योजना के तहत उसका अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख रुपए की मांग करने लगी। परेशान होकर युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) निजी नौकरी करता है। उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली एक महिला से थी। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया। उस समय वहां युवक की परिचित एक अन्य महिला भी मौजूद थी।

आरोप है कि महिला ने पहले से एक कमरा खाली रखकर युवक और उसकी महिला मित्र को उसमें भेज दिया। कमरे में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दौरान आरोपी महिला ने दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया।

कुछ दिन बाद महिला ने युवक के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर उसके पास पूरा वीडियो होने की बात कही और एक लाख रुपए की मांग करने लगी। साथ ही पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment