रायपुर। किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय से मुलाकात कर एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि बढ़ाने की मांग की। मुलाकात मुख्यमंत्री निवास में हुई, जहां ठाकुर ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान भाई तकनीकी त्रुटियों और समयाभाव के कारण अपना पंजीयन पूरा नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने कहा कि पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होने के कारण अनेक किसानों का नाम सूची से छूट गया है, जिससे उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होना पड़ सकता है। किसान मोर्चा अध्यक्ष ने आग्रह किया कि सरकार किसानों की सुविधा के लिए समय सीमा को बढ़ाए, ताकि सभी पात्र किसान लाभान्वित हो सकें।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे विषय को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर समस्या का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने एग्री-स्टेक पंजीयन की अवधि बढ़ाने का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार किसान हित में सक्रिय भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी PV-AAP) पंजीयन अवधि बढ़ाने की मांग भी की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार किया था।
मुलाकात के दौरान भाजपा प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा, किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल और बलरामपुर जिला महामंत्री विकास मंडल भी उपस्थित रहे।
किसानों के एग्री-स्टेक पंजीयन अवधि बढ़ाने मुख्यमंत्री से मिले आलोक सिंह ठाकुर








