रायपुर । आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मिथलेश साहू ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर खामियाँ उजागर कीं। निरीक्षण के दौरान स्टाफ की भारी कमी, जीवन रक्षक दवाओं का अभाव (जैसे टिटनेस और रेबीज वैक्सीन) जैसी समस्याएँ सामने आईं।

विशेष रूप से मंगल बाजार स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ अनुपस्थित मिला और केंद्र परिसर का उपयोग एक व्यक्ति द्वारा निजी निवास के रूप में किए जाने की बात सामने आई, जिसे आप नेता ने सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग बताया।
इन गंभीर अनियमितताओं को लेकर मिथलेश साहू और उनकी टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), रायपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तत्काल स्टाफ की नियुक्ति, दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध उपयोग की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
CMHO ने 5 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मिथलेश साहू ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनता के स्वास्थ्य अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे –
नंदन सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), ईमरान खान (प्रदेश अध्यक्ष, यूथ विंग), अजीम खान (लोकसभा अध्यक्ष), क्षीरसागर (लोकसभा उपाध्यक्ष), फारुख खान, कमलेश कौशिक (जिला सचिव), डॉ. विजय देवांगन (छाया पार्षद), एवं प्रशांत यादव (छाया पार्षद)।









