कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
अड़ेगा विद्यालय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025 के अंतर्गत 15 से 29 अगस्त तक जिलेभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी कुमार बिसवाल के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अड़ेगा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वाद-विवाद, नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, आत्मरक्षा, बाल अधिकार, पास्को एक्ट तथा गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अड़ेगा सरपंच, उपसरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना केशकाल से परियोजना अधिकारी प्र. श्रीमती ज्ञाना मंडावी, पर्यवेक्षक श्रीमती सरोज बाला नेताम एवं श्रीमती कमितला मंडावी, सखी वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासक श्रीमती स्वीटी दास, मिशन शक्ति से जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती माधुरी उसेण्डी, मिशन वात्सल्य से संरक्षण अधिकारी श्री जयदीप नाथ और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती बरातीन पोयाम और विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








