कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सायबर जागरूकता के सम्बन्ध में एस.ओ.पी. जारी किया गया है। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS) के निर्देशानुसार , अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण मे कोण्डागांव जिले में साइबर जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 अगस्त 2025 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोंडागांव में एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय बडेडोंगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं आम लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के द्वारा ऑनलाइन बुलिग फ़िशिग और ओटीपी लेकर धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर अपराध की सूचना सायबर पोर्टल https;//cybercrime.gov.in या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने के संबंध मे जानकारी दी गई।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा में वरिष्ठ नागरिक, बैंक कर्मचारी, बैंक से लेनदेन करने वाले ग्राहकों को एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय बडेडोंगर में बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि अपने बैंक खातों और एटीएम पिन की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
इस कार्यक्रम से सभी सम्माननीय नागरिकों एवं बच्चों में साइबर सुरक्षा के प्रति गहरी जागरूकता पैदा हुई। सभी ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें भविष्य में ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रहने की प्रेरणा मिली है।








