Buy Advt. Space

दुकान ठेला में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने वाले के खिलाफ केशकाल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

  • आरोपी के कब्जे से देशी/अंग्रेजी एवं कच्ची शराब कुल 20 लीटर जप्त
  • कीमती करीबन 11,720 रूपये की समाग्री जप्त।
  • 01 आरोपी गिरफ्तार

केशकाल ! श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार (भा०पु० से०) के द्वारा आवैध शराब बिकी एवं तस्करों के खिलाफ सक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश देते रहे है जिसके परिपालन में श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के निर्देशानुसार एवं मार्ग दर्शन में केशकाल पुलिस टीम के टीम के द्वारा दिनाक 08.08.2025 को हमराह स्टाफ को साथ लेकर कस्बा भ्रमण रोड पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पता साजी पर शासकीय वाहन में आईटीआई चौक, डिहीपारा केशकाल की ओर रवाना हुआ था कि पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि बहीगॉव चारभाटा तिराहा गुमटी (झोपडी) ठेला एनएच 30 मेन रोड़ के पास अवैध रूप से देशी अग्रेजी एवं महुआ शराब को रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ रवाना हुये मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया। एक व्यक्ति अपने दुकान में शराब बिक्री करते हुए मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवलाल नेताम पिता सुकालू राम नेताम जाति गोड उम्र 42 वर्ष निवासी बहीगाँव कोनाडीपारा थाना केशकाल का होना बताया। जिनके दुकान की तलाशी लेने पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में 47 नग प्लेन देशी पौवा प्रत्येक में 180 ML भरी हुई सीलबद कुल 8.460 ML. कीमती 3,760 रु. 04 नग सफेद रंग के प्लास्टिक बाटल जिसमें प्रत्येक में आधा आधा लीटर महुआ शराब भरा हुआ कुल 2 लीटर किमती 160 रू. 25 नग जम्मू स्पेशल विस्की पौवा प्रत्येक में 180 ML भरा हुआ 4.500 ML. कीमती 2500 रू. एक काला रंग के बैग को चेक करने पर 15 नग मूडआफ पौवा प्रत्येक में 180 ML भरी हुई कुल 2.700 ML कीमती 2700 रु 05 नग केन बियर 500 ML. कुल 2.500 ML कीमती 900 रु कुल जुमला 20 लीटरकिमती 10,020 रू.एवं शराब बिक्री रकम 1700 रू. नगद बरामद हुआ। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक बुधमल सिंह समरध, निहार रजन मण्डल, आरक्षक जगेश कुमार नेताम, महिला आरक्षक अहिल्या यादव का अहम भूमिका रही।

Leave a Comment