Buy Advt. Space

जिला कोंडागांव में बनाया गया “पोदल उरस्कना” वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025 एक पेड़ शहीदों के नाम”

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

जिला कोंडागांव के पुलिस लाइन व सभी थाना, पुलिस चौकी और कैंपों में किया गया 1000 पौधों का वृक्षारोपण

    कोण्डागांव ! श्री मान पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री पी सुंदरराज (IPS) रेंज बस्तर के निर्देशानुसार बस्तर संभाग के सभी जिलों में “पोदल उरस्कना ” वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025, “एक पेड़ शहीदों के नाम” पर लगाकर मनाया जा रहा है। जिला कोंडागांव में भी दिनांक 09/08/2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार के द्वारा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर “पोदल उरस्कना “की शुरुवात की गई । इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल (CPS), पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारीयो उपस्थित थे, जिनके द्वारा “एक पेड़ शहीदों के नाम” पर लगाकर वृक्षारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्वेक्षण में पोदल उरस्कना के तहत जिले के सभी कार्यालयों, थाना/ चौकी एवं पुलिस कैंपों में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान लगभग 1000 पौधे समस्त थाना/ चौकी/ कैंप में लगाया गया है।

    Leave a Comment