Buy Advt. Space

प्रधान न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा डिफेंस कॉसिलों का निगरानी व सलाह समिति का लिया गया मासिक बैठक

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्रीमती किरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता एवं उनकी उपस्थिति में लीगल एड डिफेंस कौसिंल सिस्टम के न्याय रक्षकों के साथ निगरानी व सलाह समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंडागांव श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय , कार्यालय लीगल एड डिफेंस कॉसिल सिस्टम से चीफ श्री रजनीश दुबे, डिप्टी श्री दिनेश ध्रुव एवं श्रीमती प्रमा मिश्रा तथा असिस्टेंट श्री शिवराम मरकाम एवं श्रीमती प्रीति विश्वास बैठक में उपस्थित रहे।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधिक सहायता प्रणाली की प्रभावशीलता की समीक्षा करना, प्रचलित मामलों की निगरानी करना तथा जरूरतमंदों तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्वक विधिक सहायता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुझाव व निर्देश प्रदान करता था।
बैठक के दौरान प्रधान न्यायाधीश महोदया ने डिफेंस कौंसिल के न्याय रक्षको को विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता के शर्तों, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कार्यालय की भूमिका व दायित्वों के बेहतर निर्वहन के संबंध में तथा अभिरक्षाधीन बंदियों के प्रकरण में प्राथमिकता के साथ पैरवी करने एवं प्रतिमाह जेल निरीक्षण कर बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा किया गया।

साथ ही समयबद्ध एवं संवेदनशील रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की प्राथनिक जिम्मेदारी है।


इस दौरान सचिव महोदय ने भी न्याय रक्षकों को निर्देश दिया की विधिक सहायता प्राप्तकर्ताओं के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने और उन्हें शीघ्र न्याय प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध रहे। अंत में सभी न्याय रक्षकों ने अपनी-अपनी सुझाव रखे तथा ऐसी समीक्षात्मक बैठके नियमित रूप से आयोजित करने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Comment