कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
फरसगांव ! मां लिंगेश्वरी का मेंला 3 सितंबर 2025 को भादो महिना के 11वे तिथि होना तय किया गया है।
वीं आई पी के साथ सिर्फ पांच व्यक्तियों ही दर्शन करने जायेंगें क्यों कि दर्शनार्थीयो की भीड़ अधिक होने के कारण समिति यह निर्णय लिया है ।
दर्शनार्थीयो की भीड़ को देखते हुए समिति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीं आई पी को भी बाहर से ही दर्शन करवाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है ।
जिन भक्तों का मन्नत पूर्ण हुआ है उनके साथ तीन व्यक्ति को दर्शन करवाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।
मन्नत पूर्ण हुए दर्शनार्थीयो को समिति द्वारा मार्गदर्शन किये गये जगह हि दर्शन करवाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।
नया मन्नत मांगने और दर्शनार्थीयो को लाइन से जाकर मंदिर में मन्नत मागे।
सभी दर्शनार्थीयो शांति एवं समिति की नियमो का पालन करें।








