Buy Advt. Space

नगर वासियों को जल्द ही मिलेगा  जल आवर्धन योजना  का लाभ  :– तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा )

By

दल्लीराजहरा से अंकित टाटिया की रिपोर्ट

दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि शुद्ध पेयजल समस्या से जूझ रहे दल्ली राजहरा नगर वासियों को जल्द ही जल आवर्धन  जल योजना का लाभ मिलेगा l उन्होंने बताया कि नागपुर की टीम के द्वारा बोरीद गांव के तांदुला जलाशय का निरीक्षण कर जल आवर्धन योजना के तहत दल्ली राजहरा में पानी की आपूर्ति की संभावित व्यवस्था का अवलोकन किया गया है l नागपुर से आई सर्वे टीम एवं  PHE विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण में यह तय किया गया कि जलाशय में प्लांटून के माध्यम से दिसंबर 2025 तक सेटअप स्थापित  किया जाएगा तथा आगामी वर्ष 2026 में दल्ली राजहरा नगर  के पूरे 27 वार्डों में पीने का साफ पानी  मिलने की पूरी संभावनाएं है l
तोरण लाल साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जो वादा करती है वह पूरी तरह निभाने में सक्षम रहती है l  नगर वासियों को पीने का साफ पानी मुहैया कराना  हमारी चुनाव घोषणा में शामिल था।

जिसे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी उपमुख्यमंत्री अरुण साहू जी उपमुख्यमंत्री श्री  विजय शर्मा जी पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू जी एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी एवं प्रदेश प्रवक्ता देवलाल भैया जी   ने सहयोग कर   नगर वासियों को इसकी सौगात दी हैl इसके लिए मैं पूरे  नगर वासियों की ओर से सभी को मैं धन्यवाद देता हूं

Leave a Comment