बलौदाबाजार से कामेशपाल की रिपोर्ट
बलौदा बाजार। कल बलौदा बाजार जिले के लटूवा में जिला इकाई बलोदा बाजार के तत्वाधान मेंअखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का एकदिवसीय उपभोक्ता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत एवं प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा पहुंचे ,बलौदा बाजार प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गणशानी,प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी,एवं जिला इकाई बलौदा बाजार के जिला अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा थे । उपभोक्ता जागरूकता पर विशेष कदम उठाने की पहल की जिसमें राष्ट्रीय महासचिव से चितरंजन कुमार पर्वत ने बताया कि उपभोक्ता धोखाधड़ी एवं शोषण से कैसे बच सकते हैं महामंत्री जी ने उपभोक्ता के साथ हो रही धोखाधड़ी के विषय पर प्रकाश डाला जिसमें कानूनी कार्यवाही, उपभोक्ता को निर्णय करने की क्षमता ,छूट ,सभी पर प्रकाश डाला जैसे की सूचना का अधिकार ,निर्णय लेने का अधिकार, इत्यादि साथ में प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा ने कहां की उपभोक्ता अपने कानूनी हक और अधिकारों को समझे और एक जिम्मेदार उपभोक्ता बने आजकल उपभोक्ताओं के लिए तरह-तरह के अभियान टीवी पर ,रेडियो समाचार पत्रों के माध्यम से दिखाये जा रहे हैं जिससे हमें सीखना चाहिए और शुद्ध की युद्ध में हमें साथ में रहकर संगठन में काम करना होगा तब कहीं जाकर हम धोखाधड़ी लूट जैसे शिकार होने वाले उपभोक्ता को बचा सकेंगे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं अध्यक्षता कर रहे हैं नरेश गनसानी जी ने बताया कि उपभोक्ता को जागरूक करना बहुत जरूरी है ऐसा कार्यक्रम हर गली कस्बे और जिले में होना चाहिए ताकि उपभोक्ता इन्हें देखकर, समझ कर सीख सकें।
बलौदा बाजार इकाई के जिला अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा ने भी अपनी सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि हम उपभोक्ता को जगाने का अथक प्रयास कर रहे हैं वस्तुओं और सेवाओं का अंतिम उपयोग करता ही उपभोक्ता है इसे उपयोगकर्ता उपभोक्ता को समझना होगा
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की इस सराहनीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रायपुर दुर्गेश वर्मा, मंजू जायसवाल ,राजनांदगांव जिला के अध्यक्ष टीपी शर्मा बलोदा बाजार की पूरा टीम शामिल हुए और बहुतायत संख्या में ग्रामीण और लोग उपस्थित हुए
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत एवं प्रदेश अध्यक्ष खुलेश वर्मा (दक्षिण पुर्वी मध्य रेलवे सलाहकार सदस्य) का लटूवा बलौदाबाजार दौरा








