Buy Advt. Space

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न, 3841 परीक्षार्थी हुए शामिल

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में कुल पंजीकृत 4620 परीक्षार्थी में से 3841 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 779 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इससे पहले परीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Comment