कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! श्री मान पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री वाय अक्षय कुमार के आदेशानुसार तथा श्री मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एव श्री मान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरस गांव श्री अभिनव उपाध्याय के निर्देश पर आज दिनांक 21/07/2025 को पूर्व माध्यमिक शाला बोन्गापाल एव हाई स्कूल बोन्गापाल के स्कूली छात्र छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के PLV श्री संदीप नेताम एव टी आई उरंदा बेडा द्वारा यातायात नियमों को पालन करने किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहने, शासन द्वारा चलाये जा रहे लाभ कारी योजनाओं के सम्बध मे एव साइबर अपराध से बचने की जानकारी तथा अपने गुरुजन एवं माता पिताओं के आज्ञा का पालन करने आगे पढ़कर भारतीय प्रशाशनिक सेवा एवं राज्य प्रशाशनिक सेवा एव प्रतियोगी परीक्षा मे भाग लेने की समझाइस दी गई उक्त कार्यक्रम मे ग्राम सरपंच शिक्षक शिक्षिका थाना स्टॉफ एव स्कूल बच्चे थे उपस्थित….








