Buy Advt. Space

थाना केशकाल पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, सायबर क्राइम के रोकथाम व नशा मुक्ति , अभिव्यक्ति एप, बाल विवाह,गुड टच बैड टच की दिया जानकारी

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

गिरिदीप हाई स्कूल डीहीपारा के बच्चो और शिक्षकों को किया गया जागरूक

कोण्डागांव ! दिनांक 19.07.2025 को वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के निर्देश व कौशलेंद्र देव पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अरुण नेताम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल व थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में गिरिदीप हाई स्कूल केशकाल के लगभग 400 छात्र छात्राओं को प्राचार्य फादर टोमिक मैथ्यू व व्याख्याता शिक्षकों के उपस्थिति में उप निरीक्षक अखिलेश धीवर द्वारा महिला संबंधी अपराध,बाल अपराध एवमलैंगिक अपराध की जानकारी,गुड टच बैड टच महिलाओं की सुरक्षा,अपराध की रोकथाम व नशा से मुक्ति, अभिव्यक्ति एप ,साइबर अपराध जैसे अनजान व्यक्ति को ओ टी पी शेयर न करना, अनजान से वॉट्सएप कालिंग न करना, करोड़ पति लाटरी के झांसा में न आना संबंधी जानकारी दिया गया। और अगर कोई ठगी हो जाने पर टोल फ्री नंबर 1930 में कॉल करके सूचना देने, गांव में किसी अनजान व्यक्ति के आने पर थाना में सूचना देना, कही भी गलत काम जुआ सट्टा या शराब बिक्री हो रहा है या कोई शराब पिला रहा है उसकी जानकारी थाना में देना। विस्तृत जानकारी दिया गया तथा यातायात संबंधी जानकारी दी गई जिसमें वाहन में रखे जाने वाले दस्तावेजों आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोलूशन, परमिट के संबंध में बताया गया। पैदल चलने मोटरसाइकिल में चलने के नियम बताए गए। जिले में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए सड़क दुर्घटना के कारण तेज रफ्तार, नशा कर वाहन चालन, ओवरलोड वाहन चालन, माल वाहन में यात्री परिवहन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग एवम यातायात नियमों का पालन न करना एवं मौत के कारणों हेलमेट सीटबेल्ट आदि के बारे में और नौकरी लगाने के झांसे में न आना, साथ ही थाना केशकाल का नंबर विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ को दिया गया। इस दरमियान प्राचार्य फादर टोमीक मैथ्यू , शिक्षक सेल्बी, सरिता, मैरी,भारती,रश्मि,सुमन, वृंदा,संजीत, मोनिका, संध्या, हेमंत, ममता जेकब, अनुपमा और अन्य स्कूल स्टाफ शिक्षक तथा थाना स्टाप उप निरीक्षक अखिलेश धीवर सहायक उपनिरीक्षक निहार मंडल,प्रधान आरक्षक अरुण मंडावी,महिला प्रधान आरक्षक माधुरी रावतें ,उपस्थित रहे।

Leave a Comment