कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
बिना नम्बर होण्डा साईन मोटर सायकल मे गांजा तस्कारी करने वाला आरोपी चढा पुलिस के हथे
आरोपी के कब्जे से 2.484 कि0 ग्रा0 गांजा किमती करीबन 25000/ रूपये एवं होण्डा साईन मोटर सायकल किमती 50000/ रूपये कुल 75000 रूपये की सामग्री जप्त ।
आरोपी कृष्णा साहू पिता ललन साहु को भेजा गया जेल
कोण्डागांव ! श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार(भा0पु0से0) के द्वारा अवैध गांजा तस्कारो के खिलाफ सक्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशनुसार, अति. पुलिस अधी. श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं एसडीओपी कोंडागांव श्री रूपेश कुमार के मार्ग दर्शन मे कोण्डागाॅव पुलिस टीम के द्वारा समय-समय पर लगातार चेक पोस्ट लगाकर चेक की जा रही है ।
इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की कृष्णा साहू अपने मोटर सायकल से गांजा छिपाकर उमरकोट उडीसा से कोण्डागाॅव ला रहा है मुखबीर की सूचना पर डोगरीपारा चैक कोण्डागाॅव मे नाका बन्दी कर चेकिंग प्रारम्भ किया गया इसी दौरान बिना नम्बर होण्डा साईन आते दिखे जिन्हे रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम कृष्णा साहू पिता ललन साहु उम्र 35 वर्ष निवासी बाजार पारा कोण्डागाॅव बताया कृष्णा साहू पिता ललन साहु का जामा तलाशी लेने पर गाड़ी के सामने सीट मे हरा रंग प्लास्टिक बोरी मे वजनदार वस्तु रखा हुआ था जिसकी तलाशी लेने पर बोरी के अन्दर सेलोटेप से लपेटा हुआ मादक पदार्थ गांजा 03 पैकेट बरामद हुआ।
मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 2.484 किलोग्राम किमती लगभग 25000/ रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत् कार्यवाही करते हुये आरोपी कृष्णा साहू पिता ललन साहु उम्र 35 वर्ष निवासी बाजार पारा कोण्डागाॅव को गिर0 किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उप निरी चिन्ताराम ध्रुव प्रधान आरक्षक 279 अशोक कुमार मरकाम एवं सायबर सेल कोण्डागाॅव से प्रधान आरक्षक 232 ऋतुराज ,आरक्षक 744 सन्तोष कोडोपी आरक्षक 507 परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।








