Buy Advt. Space

थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा ग्राम एरला हायर सेकेण्ड्री स्कूल में जाकर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन, सायबर क्राइम के रोकथाम व नशा मुक्ति एवं अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


कोण्डागांव ! दिनांक 16.07.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में ग्राम एरला हायर सेकेण्ड्री स्कूल के छात्र छात्राओं को शिक्षकों की उपस्थिति में थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध, बाल अपराध एवं लैंगिक अपराध की जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा, नये कानून की जानकारी, अपराध की रोकथाम व नशा से मुक्ति, अभिव्यक्ति ऐप ,साइबर अपराध जैसे – अनजान व्यक्ति को ओ.टी.पी. शेयर न करना, अनजान से व्हाटऐप कॉलिंग न करना, करोड़ पति लॉटरी के झांसा में न आना संबंधी जानकारी दिया गया। और कोई ठगी हो जाने पर टोल फ्री नंबर 1930 में कॉल करके सूचना देने, गांव में किसी अनजान व्यक्ति के आने पर थाना में सूचना देना एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई। जिसमें वाहन में रखे जाने वाले दस्तावेजों आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोलूशन, परमिट के संबंध में बताया गया व तेज गति से वाहन नहीं चलाने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाईश दिया गया।

Leave a Comment