छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना इलाका में महिला बस्तर फाइटर की लाश फंदे में लटकती मिली है। मृतिका का नाम साक्षी पटेल है, जो केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। बुधवार सुबह उसका शव शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में लटका मिला
साक्षी 5 साल पहले बस्तर फाइटर में हुई थी भर्ती
जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वह अकेली रहती थी। बुधवार सुबह महिला आरक्षक ने लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ा। अंदर साक्षी की लाश कपड़े के फंदे में पंखे से लटकी हुई थी। साक्षी 5 साल पहले बस्तर फाइटर में भर्ती हुई थी। 1 जुलाई मंगलवार को दिन की ड्यूटी की थी, नाइट ड्यूटी रात 10 बजे से लगी थी, लेकिन वह नहीं थाने नहीं गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो वह सुसाइड कर चुकी थी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
साक्षी के पिता नारायणपुर में पुलिस में हवलदार के पद पर पदस्थ है। मूल रूप से इनका परिवार मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है। पुलिस विभाग के कर्मियों को मिले 5 हाउसिंग बोर्ड के आवास है उसमें साक्षी रहती थी। 2 जुलाई की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजने की कार्रवाई की है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








