Buy Advt. Space

कोण्डागांव प्रेस क्लब में CPI की प्रेसवार्ता, कलम अभियान से सौहार्द का आह्वान

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और सामाजिक विभाजन पर चिंता व्यक्त करते हुए (CPI) ने रविवार को कोण्डागांव प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित की। पार्टी नेताओं ने शिक्षा और जागरूकता को समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बताया और हिंसा की राजनीति को देशहित में घातक करार दिया।

नफरत की राजनीति से समाज को नुकसान

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए , सीपीआई राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य, ने कहा कि आज देश में सुनियोजित ढंग से नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ कट्टरपंथी ताकतें समाज को बांटकर अपने राजनीतिक स्वार्थ साधना चाहती हैं, जो लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा है।

हथियार नहीं, शिक्षा है स्थायी समाधान

तिलक पांडे ने कहा कि तलवार या बंदूक से मिलने वाली ताकत क्षणिक होती है और अंततः विनाश की ओर ले जाती है, जबकि कलम समाज को जोड़ने, सोच बदलने और लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता, बल्कि शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा ही इसका एकमात्र रास्ता है।

‘कलम (पेन) अभियान’ की शुरुआत

इन्हीं उद्देश्यों को लेकर CPI द्वारा ‘कलम (पेन) अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नफरत की राजनीति के खिलाफ जागरूक करने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

गांव-गांव पहुंचेगा भाईचारे का संदेश

CPI प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान के तहत चौक-चौराहों, बाजारों और गांवों में जनसंवाद, सभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

प्रेस प्रतिनिधियों को भेंट की गई ‘कलम’

रविवार को प्रेस क्लब कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को कलम (पेन) भेंट कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस पहल का पत्रकारों ने स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

आम नागरिकों से जुड़ने की अपील

प्रेसवार्ता के अंत में CPI ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें, कलम हाथ में लें और शिक्षा का प्रकाश फैलाकर देश को मजबूत बनाने में योगदान दें। पार्टी का संदेश स्पष्ट था—
“हिंसा का जवाब शिक्षा से दें, आइए कलम उठाएं और भारत को मजबूत बनाएं।”

प्रेसवार्ता के दौरान CPI कोंडागांव जिला सचिव शैलेश, सहायक सचिव दिनेश मरकाम, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment