ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना केशकाल पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
एनएसएस कैम्प में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत नगर पंचायत गढ़सिलयारा में आयोजित कैम्प में बच्चों, युवाओं एवं वार्डवासियों को सायबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया।
सायबर अपराध से बचाव के बताए गए उपाय
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विकास बघेल द्वारा कैम्प में उपस्थित बालक-बालिकाओं, संस्था प्रमुख, शिक्षकगण, वार्ड पार्षद, आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम मितानिन एवं वार्डवासियों को सायबर अपराध के प्रकारों तथा उनसे बचने के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी नागरिकों को ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सतर्कता एवं सजगता से करने की अपील की गई।
महिला एवं बाल अपराध व यातायात नियमों पर भी चर्चा
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
नए आपराधिक कानूनों व नशामुक्ति पर दिया गया संदेश
पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्य को समझाया गया। साथ ही नशामुक्ति अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस स्टाफ रहा उपस्थित
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, महिला प्रधान आरक्षक माहेश्वरी शांडिल्य, महिला आरक्षक योगेश्वरी पांडे एवं आरक्षक सुकेत राय उपस्थित रहे।








