Buy Advt. Space

सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ने कोण्डागांव में एसआईआर शिविर का निरीक्षण किया

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर श्री मनीष गर्ग ने शुक्रवार को कोण्डागांव में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया।

उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उनके साथ अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर श्री भोस्कर विलास संदीपन, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्री जय उरांव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बंधा तालाब गार्डन स्थित शिविर का अवलोकन

श्री गर्ग ने बंधा तालाब गार्डन के पास आयोजित एसआईआर विशेष कैंप में नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित दावा-आपत्ति सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों एवं संबंधित बीएलओ से चर्चा कर समस्याओं की जानकारी ली।

मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का किया गया निराकरण

विशेष शिविर में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6, मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम व अन्य त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरे गए।
इसके साथ ही बीएलओ द्वारा मतदाताओं के पुराने फोटो अपडेट किए गए तथा नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से जुड़े मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

नगरवासियों ने बड़ी संख्या में उठाया लाभ

इस विशेष शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उपस्थित होकर मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया।

प्रशासनिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, कोण्डागांव एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, नायब तहसीलदार श्री नरेंद्र सिंह, सीएमओ श्री दिनेश डे तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment