कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! नगर पंचायत केशकाल में 22 नवंबर को औद्योगिक नीति 2024-30 के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शोरी की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्योगपतियों को नई औद्योगिक नीति में उपलब्ध छूट और अनुदान का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में केशकाल क्षेत्र के व्यापारी, उद्यमी और महिला समूह बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा नई औद्योगिक नीति 2024दृ30 की प्रमुख विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी गई। नीति के अंतर्गत वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, सीबीएसई स्कूल, अस्पताल, रिजॉर्ट, होटल, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टरदृट्रॉली, प्रिंटिंग सेवा केंद्र, मिनी राइस मिल सहित कई नए सेवा एवं भंडारण क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। उद्यमियों को स्थायी पूंजी निवेश पर 40ः से 50ः तक और ब्याज अनुदान पर 45ः से 55ः तक की महत्वपूर्ण छूट उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही स्टाम्प शुल्क छूट, अधोसंरचना लागत अनुदान सहित अनेक प्रोत्साहन योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश कटारिया ने औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं पर अपने विचार प्रकट किए। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव की प्रभारी महाप्रबंधक श्रीमती कुसुमलता नेताम ने नीति की विभिन्न प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए उद्यमियों को नवीन उद्योग स्थापना तथा विस्तार हेतु प्रोत्साहित किया।
सहायक प्रबंधक श्रीमती नम्रता एल्मा तथा बस्तर चौंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि श्री राजकिशोर राठी की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने औद्योगिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कार्यशाला ने स्थानीय उद्यमियों को नई औद्योगिक नीति के प्रति जागरूकता किया गया और उन्हें शासन द्वारा प्रोत्साहनों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाकर औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया गया।








