कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता के साथ की जा रही है। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों से अब तक 73 हजार 55 क्विंटल धान उपार्जित की जा चुकी है। खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सोमवार की स्थिति में सबसे ज्यादा धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र बहीगांव में कुल 5520.80 क्विंटल, गम्हरी में कुल 4853.60 क्विंटल, मुलमुला में कुल 3747.60 क्विंटल, अरण्डी में कुल 3426.40 क्विंटल और अड़ेंगा में 3018.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप पूरे प्रदेश भर में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी हैं जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। जिले के किसान अपना धान बेचने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटा सकते हैं। सभी केन्द्रों में पारदर्शी ढंग से धान खरीदी संपन्न कराने के लिए ऑनलाईन टोकन, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, आर्द्रतामापी यंत्रों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया की जिले के पंजीकृत किसान जिनका दो एकड़ तक के भूमि है उन्हें अधिकतम एक टोकन, दो से दस एकड़ के लिए दो टोकन और दस एकड़ से अधिक के लिए तीन टोकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।








