Buy Advt. Space

हाई स्कूल बवई में माकडी पुलिस द्वारा चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान ।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर अपराध के साथ-साथ महिला अपराध यातायात के नियम नवीन आपराधिक कानून व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

कोण्डागांव ! पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध यातायात नियम, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 21.11.2025 को हाई स्कूल बवई में सहायक उपनिरीक्षक गिरीश कतलम द्वारा स्कूल में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध व यातायात नियमों का पालन करने, भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गुलशन नेताम (वालेंटियर) द्वारा विधिक सेवा के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकगण श्री चयनसिंग कोराम ( प्राचार्य)
श्रीमती सीमा नेताम (व्याख्याता )
श्री रोहित गुरखुरिया (विज्ञान सहायक) एवं समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें…

Leave a Comment