Buy Advt. Space

केशकाल में एक हजार से अधिक हितग्राहियों को सौंपी जायेंगी खुशियों की चाबी

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत् गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर के अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चअल रूप से राज्य के 3.51 लाख से अधिक हितग्राहियों का सांकेतिक गृह प्रवेश करायेंगे।

इसी तारतम्य में कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड केशकाल में योजनांतर्गत नवनिर्मित 1000 से अधिक आवासों में भी गृह प्रवेश कराया जायेगा। इन सभी नवनिर्मित आवासों में से विशेष परियोजना के तहत् ग्राम पंचायत धनोरा में बने श्रीमती रत्तो बाई के आवास में भी गृह प्रवेश कराया जायेगा। राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर जिले के कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि प्रन्ना व जिला पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई के निर्देशन व मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम किया जायेगा। इस दौरान नवनिर्मित घरों को दीयों, रंगोली और पारंपरिक साज सज्जा से सजाया जायेगा। लाभार्थियों को खुशियों की चाबी, आभार पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किये जायेंगे।

Leave a Comment