Buy Advt. Space

जन-जन की यही पुकार-स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के नारे के साथ निकाली गई जन जागरूकता रैली

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जनजागरूकता (वाक रैली) रैली का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला कोंडागांव में किया गया। यह रैली पूरी तरह से कोंडागांव की महिलाओं को समर्पित था, जिसका उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है ताकि वे स्वयं सशक्त बने तथा अपने परिवार समाज एवं देश को भी मजबूत बना सके। रैली की शुरुआत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डीएनके कॉलोनी से प्रारंभ होकर विकास नगर अंबेडकर चौक होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में समापन किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में मितानिन दीदी के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, जो नारी शक्ति को समर्पित था। सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने इस अभियान की जानकारी दी और उनके उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।उक्त रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ प्रेम मंडावी, खंड चिकित्सा अधिकारी कोंडागांव डॉ हरेंद्र बघेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भावना महलवार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक चौधरी, आई स्पेशलिस्ट डॉ. ख्याति साक्षी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव प्रभारी डॉ लिपि चंद्राकर, बीईटीओ श्रीमती सुनीता सरकार, शासकीय जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर कोंडागांव के शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मितानिन दीदी एवं समन्वयक के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment