Buy Advt. Space

समाचारसेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता रन का हुआ आयोजन

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर) अंतर्गत शनिवार को सुबह ‘स्वच्छता रन’ का आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग में लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल शामिल हुए। साथ ही उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, श्री दीपेश अरोरा सहित अधीक्षण अभियंता रायपुर मंडल श्री सुरेन्द्र सिंह मांझी, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी प्रज्ञानंद और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


स्वच्छता दौड़ में बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग लिया और स्वच्छता का संदेश दिया। यह दौड़ रायपुर नाका चौक से शुरु हुई और बंधा तालाब से वापस फिर रायपुर नाका में आकर समाप्त हुई। दौड़ में पुरूष वर्ग में संजय कोर्राम ने प्रथम, श्री संतोष मरकाम ने द्वितीय और रतिराम मंडावी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में सरस्वती मरकाम प्रथम, ओमिका वैद्य द्वितीय और साक्षी नेताम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Comment