कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! माँ दन्तेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोण्डागांव द्वारा चौथी वार्षिक साधारण सम्मिलन का आयोजन शुक्रवार को नगर पालिका कोण्डागांव के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। सम्मिलन का उद्घाटन संस्था के प्रबंध संचालक विकास खन्ना द्वारा पूजा अर्चना कर की गई। सम्मिलन में जिले के गणेश दुग्गा, सुकलाल मरकाम, शिवप्रसाद नेताम, लक्ष्मीनाथ शोरी सहित अन्य अंशधारक किसान उपस्थित रहें।
प्रबंध संचालक द्वारा अपने उपबोधन मे ग्राम-कोकोड़ी में संचालित ईथेनॉल प्लांट के निर्माण एवं उससे संबंधित उत्पाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थित अंशधारियां को आगामी वर्ष की कार्ययोजना से भी अवगत कराया गया। प्रबंध संचालक द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि इस वर्ष 2225.00 रूपये प्रति कि्ंवटल के आधार पर मक्का क्रय किया गया है, जिसे शेयरधारक किसानों की मांग पर आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 से 2400.00 रूपये प्रति कि्ंवटल की दर पर मक्का क्रय किए जाने का निर्णय संचालक मण्डल की बैठक में लिया गया है, जिससे किसानों को अपने उपज का 175.00 रूपये प्रति कि्ंवटल अतिरिक्त मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस वर्ष किसानां से प्रति एकड़ 10 कि्ंवटल मक्का क्रय किया गया, जिसे आगामी वर्ष में बढाकर 20 कि्ंवटल प्रति एकड़ किया जायेगा। साथ ही सम्मिलन में अन्य एजेण्डा पर भी प्रबंध संचालक द्वारा चर्चा की गई, जिस पर उपस्थित सभी अंशधारी किसानों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त उदयभान सिंह ठाकुर नें सम्मिलन को सम्बोधित किया गया। साथ ही उपस्थिति अंशधारी किसानों द्वारा भी अपने विचार रख सुझाव दिए कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के महाप्रबंधक सत्यनारायण शुक्ला द्वारा किया गया। सम्मिलन में अंशधारी किसानों सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी – कर्मचारी भी उपस्थित थे।








