Buy Advt. Space

जिले के 202 स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के 202 स्वास्थ्य केंद्रों में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितम्बर से शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि महिलाएं स्वयं सशक्त बनकर परिवार और समाज को सशक्त बनाने में योगदान दे सकें।अभियान के तहत आज जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की जांच की जा रही है।जिला अस्पताल कोंडागांव में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता गेदाम और डॉ. ममता ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी सहित अन्य जांच की गई।

इसी तरह, विश्रामपुरी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भारती ने मरीजों से सीधे संवाद कर महिलाओं को स्वास्थ्य सुधार, पोषण, आहार, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेकनेरा में डॉ. शशि शेखर ने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की जांच की। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में डॉ. रिंकू मरकाम और RMA कृष्ण कुमार पटेल ने उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं (HRP) की काउंसलिंग करते हुए प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत देखभाल की जानकारी दी।

Leave a Comment