Buy Advt. Space

मोटर सायकल में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर तेजरफ्तार वाहन चलाने वाले बाईकर्स के विरूद्ध कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


15 बाईकर्स के विरूद्ध किया गया कार्यवाही
मोडिफाईड सायलेंसर को भी निकलवाया गया।

कोण्डागांव ! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भा.पु.से.के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुघर्टना में हो रही वृद्धि की रोकथाम एवं उससे बचाव हेतु निर्देशित प्राप्त हुआ जिसमें थाना कोण्डागांव एवं यातायात थाना के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार, फर्राटेदार गाड़ी चलाने वाले 15 बाईकर्स के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई किया गया एवं उनके गाड़ियों में लगे मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेसर हार्न को निकलवाया गया साथ ही बाईकर्स के घर वालों/परिजनों को थाना बुलाकर भविष्य के लिए समक्षाईश दिया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोण्डागांव पुलिस एवं थाना यातायात के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment