Buy Advt. Space

कलेक्टर ने केशकाल विकासखण्ड का किया सघन दौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जल्द ओटी की सुविधा शुरू करने के दिए निर्देश केशकाल मुख्य मार्ग के मरम्मत कार्य का लिया जायजा

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरूवार को केशकाल विकासखण्ड का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ओ टी को सुविधा जल्द शुरू करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही चारभाटा में भी स्वास्थ्य सुविधा शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने केशकाल नगर के मुख्य मार्ग में चल रहे मरम्मत कार्य का भी अवलोकन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने केशकाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन ओटी का निरीक्षण किया और आवश्यक उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ जल्द संचालन शुरु करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके पश्चात उन्होंने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केशकाल विकासखंड के ग्राम चारभाटा में उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शीघ्र स्टाफ की व्यवस्था करते हुए प्राथमिक चिकित्सा सेवा शुरू करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्राथमिक शाला चारभाठा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। कलेक्टर ने ग्राम अड़ेगा में शासकीय उद्यान रोपणी का भी अवलोकन किया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्लाटपारा का भी निरीक्षण किया और भवन के मरम्मत हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित बीईओ को दिए।

महतारी सदन, छात्रावास और पीएचसी बहीगांव का किया निरीक्षण


कलेक्टर ने केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बहीगांव में निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामाजिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहीगांव का औचक निरीक्षण किया और गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं सुरिक्षत प्रसव हेतु निर्देशित किया। साथ ही लैब, प्रसव कक्ष का अवलोकन कर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली।

कलेक्टर ने बहीगांव में प्री मेट्रिक बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया और बच्चों से चर्चा कर आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान वहां सभी कंप्यूटर के सुचारू संचालन शुरु करने के साथ कंप्यूटर कक्ष और रीडिंग रूम हेतु अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के. चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त श्री कृपेंद्र तिवारी, उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण, एन.एच. के अधिकारीगण और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment