कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता जैसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को जिला अस्पताल कोंडागांव में आयोजित रक्तदान शिविर में वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति कोण्डागांव, रेड क्रॉस सोसाइटी कोंडागांव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के स्वयंसेवकों द्वारा
अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली एवं डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के संरक्षण में रासेयो जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे में बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया, जिसमें स्वयंसेवक नारायण मरकाम ओ पॉजिटिव (सोलहवां), देवेंद्र सेठिया एबी पॉजिटिव (नौवां), देवेश शोरी ओ पॉजिटिव (आठवां),आशीष नेताम ओ पॉजिटिव (तीसरा),धनसाय एबी पॉजिटिव (तीसरा), संदीप नेताम एबी पॉजिटिव (दूसरा), विनोद नाग बी पॉजिटिव (दूसरा), महेश नेताम ए पॉजिटिव (पहला) सहित कुल 20 से ज्यादा रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिला संगठक एवं वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति के संस्थापक श्री शशिभूषण कन्नौजे ने कहा कि हमारे समिति के सदस्य लगातार जरूरतमंदों को रक्तदान करते हैं और रक्तदान हेतु अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं, जो कि एक बहुत ही सराहनीय पहल है तथा उन्होंने ये भी कहा कि इस समिति के द्वारा अब तक 700 से ज्यादा इकाई रक्तदान किया जा चुका है जो कि 2019 से जिला कोंडागांव में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा संचालित है। इस अवसर पर रक्तदाता सहायक के रूप में रासेयो स्वयंसेवक रयतू कश्यप, द्रोणा प्रसाद, डॉली ठाकुर, उमेश शोरी, खिलेंद्र, कशिश, खीरेंद्र, मुंजी बघेल, साहिल, महेंद्र नेताम एवं विकास भी उपस्थित रहे एवं रक्तदाताओं का पता लगाने में अंजू बोस का भी सक्रिय योगदान रहा। सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति एवं ब्लड बैंक जिला अस्पताल कोंडागांव के द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।








