Buy Advt. Space

कलेक्टर ने नशा मुक्ति केंद्र और सखी सेंटर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

पॉलिटेक्निक सहित आंगनबाड़ी केंद्र और छात्रावास का किया निरीक्षण

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव विकासखंड अंतर्गत विभिन्न शासकीय कार्यालयों और संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पालिटेक्निक कालेज पहुंच कर वहां शैक्षणिक गतिविधियों, संचालित विषयों और छात्र छात्राओं की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्लास रूम में विद्यार्थियों से संवाद किया और दुरस्थ गांवों से आने वाले छात्रओ क लिए वैकल्पिक आवसीय भवन की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही यहां से निकलने वाले विधार्थियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्लेसमेंट कैम्प आयोजित करने को कहा।

कलेक्टर ने चाइल्ड लाइन का किया निरीक्षण


कलेक्टर ने सखी वन स्टॉप सेंटर में भी व्यवस्थाओं को देखा और बेहतर काउंसलिंग और देखभाल के साथ सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हेतु होमगार्ड की संख्या बढ़ाने, साफ सफाई, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु संस्था के कर्मियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने बालक कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन में अब तक प्राप्त शिकायत की जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए 108 या 102 वाहन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में एम्बुलेंस के संचालन हेतु हेल्पलाइन जारी करने को कहा। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने बनियागाँव स्थित नशामुक्ति केंद्र का भी जायजा लिया और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से नशे पीड़ितों के इलाज की स्थिति के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली और किचन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बनियागाँव के अनुसूचित जनजाति प्री मेट्रिक बालक छात्रावास में आवासीय व्यवस्था और बच्चों को दी जा रही भोजन की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

साथ ही छात्रावास के पीछे किचन गार्डन को सुव्यवस्थित ढंग से विकसित करने और हरी सब्जियां, फलदार पौधे लगाने की कहा। उन्होंने बनियागाँव में ही आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों को सिखाई जा रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों को साफ सफाई के आदतें अवश्य सिखाएं। साथ ही उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी करते रहें और संतुलित पोषण आहार देना भी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी बिस्वाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment