Buy Advt. Space

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला मुख्यालय के सभा कक्ष से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केशकाल और बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।

जनदर्शन में आज महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव की रहने वाली श्रीमती सविता सोनवानी ने आवास की मांग की, ग्राम पंचायत कुल्हाड़गांव के ग्रामीणों ने सीसी रोड़ की मांग की, ग्राम बाड़ागांव के सोमारू राम नाग ने किसान किताब बनवाने आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यवाही हेतु एसडीएम को निर्देशित किया। इसी तरह ग्राम आंवराभाटा के घसिया राम नेताम और ग्राम बालेंगा निवासी पनकूराम ने सीसी रोड निर्माण, की मांग की, ग्राम केवंटी निवासी राजेश पवार ने मोबाइल टॉवर स्थापित करने की मांग की सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर 22 आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Comment