Buy Advt. Space

कृषि विभाग द्वारा कृषि केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन एवं श्री उप संचालक कृषि श्री डीपी ताण्डे के नेतृत्व में जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसर गोदामों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोमवार को कोण्डागांव के निजी संस्था पूजा कन्स्ट्रक्शन, उन्नत कृषि बीज केन्द्र, सुहाने एग्रो इंडिया प्रालिमि कोण्डागांव एवं बड़ेकनेरा के गौतम कृषि केन्द्र, बघेल कृषि केन्द्र के संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। उप संचालक कृषि श्री डीपी ताण्डे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोण्डागांव के उन्नत कृषि बीज केन्द्र, सुहाने एग्रो इंडिया प्रालिमि एवं बड़ेकनेरा के गौतम कृषि केन्द्र में जारी वैध प्रमाण पत्र के आधार पर उर्वरक विक्रय का व्यवसाय नहीं करना पाया गया तथा बोर्ड पर विक्रय दर, साप्ताहिक मासिक प्रतिवेदन नहीं देना, निर्धारित प्रपत्र-ड में कैश क्रेडिट मेमो जारी न करना, प्रपत्र-छ में संधारित न करना एवं पॉस मशीन एवं भौतिक स्कंध में अंतर पाया गया है। उपरोक्त नियमों के उल्लंघन पर संस्थाओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। बड़े कनेरा केे बघेल कृषि केन्द्र निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपरोक्त संस्था का प्रोपराईटर विगत 05 से 08 माह से जेल में है। केन्द्र में अन्य व्यक्तियों के द्वारा संचालन करते पाये जाने पर संस्था को बंद कर दिया गया है एवं कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment