Buy Advt. Space

जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा को लेकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विकासखंड माकड़ी सेजेस, द्वितीय स्थान फरसगांव विकासखंड आदर्श विद्यालय एवं तृतीय स्थान माकड़ी विकाशखण्ड हीरापुर ने प्राप्त किया।

विजेता टीमों को क्रमशः 7000, 5000 और 3000 रुपये का नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा पाँच विकासखंडों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान की गई। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जिला कोंडागाँव का प्रतिनिधित्व करेंगी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 6 सितंबर को होना हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, यातायात प्रभारी मुकेश जोशी डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा लखेस्वर यादव लोकपाल ऋषभ जैन प्राचार्य श्रीमती रीबा जॉन जिला परियोजना अधिकारी वेणुगोपाल राव, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं, यातायात विभाग, निर्णायकगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Comment