छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग लोगो के लिए खूशखबरी है, बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार 4 जून को ‘दाई बबा’ दिवस का आयोजन करने जा रही है
बता दे कि साय सरकार सुशासन तिहार के बाद अब दाई-बबा दिवस मनाएगी। बुजुर्गो तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस दिवस का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप संचालक ने सभी जिलों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।








