Buy Advt. Space

हायर सेकेण्डरी स्कूल लुभा में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा लगाया गया चलित थाना ।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

उपस्थित छात्र/छात्राओं एवं गुरूजनों को नवीन आपराधिक कानून, सायबर अपराध, महिला अपराध, यातायात के नियम व नशामुक्ति के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी।

कोण्डागांव ! पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री वाय० अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में माकड़ी पुलिस द्वारा नवीन आपराधिक कानून, सायबर अपराध, महिला अपराध, यातायात नियम, नशामुक्ति के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए थाना माकड़ी क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 21.07.2025 को निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी के नेतृत्व में हायर सेकेण्डरी स्कूल लुभा में चलित थाना लगाकर स्कूल में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, गुरूजनों को भारत सरकार द्वारा लागू किये गये तीन नये आपराधिक कानूनों के संबंध में, सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों व यातायात नियमों का पालन करने एवं नशामुक्ति के तहत नशीली दवाओं के खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया है।

Leave a Comment