Buy Advt. Space

स्वच्छता दीदियो के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर मिशन सन्डे टीम ने किया श्रमदान, दिया जन-जागरूकता का संदेश

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट

खैरागढ़  ! नगर में स्वच्छता सेवा और जन-जागरूकता के संकल्प को साकार करते हुए मिशन संडे टीम ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार की अनुकरणीय मिसाल पेश की। मंगलवार की सुबह टीम के सदस्यों ने स्वच्छता दीदियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। इस अभियान में न केवल सफाई की गई, बल्कि नागरिकों को पॉलीथिन मुक्त शहर की दिशा में प्रेरित करने के लिए जागरूकता संदेश भी दिए गए।
अभियान के तहत टीम ने शनि मंदिर के पीछे स्थित घाट और नदी क्षेत्र की गहन सफाई की जहाँ जलकुंभी और कचरे की अधिकता थी। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की सफाई कर नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व से अवगत कराया गया। इस मुहिम में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों के साथ-साथ नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से सहभागी बने जिससे नगर में सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता की भावना का संचार हुआ।
मिशन संडे के संयोजक मनराखन देवांगन ने इस अवसर पर कहा स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं बल्कि हमारी सेवा और पहचान है। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो बदलाव निश्चित होता है। पॉलीथिन मुक्त शहर का सपना तभी साकार होगा जब जन सहभागिता उसकी सबसे बड़ी ताकत बने। इसी प्रकार श्रमदान नगर मे सेवा करते रहेंगे।

Leave a Comment